ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में उड़ रही सिंगल सवारी की धज्जियां

जमशेदपुर में उड़ रही सिंगल सवारी की धज्जियां

मानगो बस स्टैंड पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट में आदेश की धज्जियां उड़ते हुए देखा गया। यहां तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस वाले लोगों को नियम तोड़ने का तरीका भी बता रहे थे। डबल सवारी आने वालों को रोककर पहले...

जमशेदपुर में उड़ रही सिंगल सवारी की धज्जियां
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 Apr 2020 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो बस स्टैंड पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट में आदेश की धज्जियां उड़ते हुए देखा गया। यहां तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस वाले लोगों को नियम तोड़ने का तरीका भी बता रहे थे। डबल सवारी आने वालों को रोककर पहले गाड़ी से उतरने के लिए कहते थे। इसके बाद उनसे यह भी बता दिया जाता था कि थोड़ा आगे चले जाइए और वहां से डबल सवारी में बैठकर चले जाइएगा। यह चेकिंग प्वाइंट है, यहां सीसीटीवी में भी दिखता है। इसके बाद उस जगह उतरकर डबल सवारी सिंगल हो जाता था। महज 10 मीटर पैदल चलने के बाद दोबारा डबल होकर अपने गंतव्य के लिए निकल जाता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें