ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी का निधन

सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी का निधन

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनांस) दिनेश चौधरी का मंगलवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। 40 वर्षीय दिनेश चौधरी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा कई संगठनों के...

सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी का निधन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 05 Aug 2020 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनांस) दिनेश चौधरी का मंगलवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। 40 वर्षीय दिनेश चौधरी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा कई संगठनों के पदाधिकारी थे।

उनके निधन के बाद हर वर्ग के लोग टीएमएच पहुंचने लगे। दिनेश चौधरी सीए सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष भी थे। वे 2010 में सिंहभूम चैंबर के सचिव बने फिर कोषाध्यक्ष के पद पर भी रहे। इस बार वे उपाध्यक्ष चुने गए थे। दिनेश चौधरी अपने पीछे पत्नी सुचिता चौधरी, एक पुत्र 10 वर्षीय नीरव को छोड़ गए हैं। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री भरत वसानी ने कहा कि मैंने अपना छोटा भाई खोया है। उनसे ज्यादा जिंदादिल इंसान मैंने अपनी जिंदगी में किसी को नहीं देखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें