ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखेल :: सिख समाज ने अवतार सिंह को सम्मानित किया

खेल :: सिख समाज ने अवतार सिंह को सम्मानित किया

सिख समाज ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइकलिस्ट अवतार सिंह को सम्मानित किया

खेल :: सिख समाज ने अवतार सिंह को सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Mar 2019 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर । वरीय संवाददाता

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की ओर से रविवार को साकची में पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइकलिस्ट अवतार सिंह को सम्मानित किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुक्खे ने अवतार सिंह का फूलों से स्वागत किया।

अवतार सिंह अबूधाबी में होनेवाले वर्ल्ड स्पेशल ओलंपिक गेम्स में साइक्लिंग तकनीकी आफिसियल की हैसियत से रवाना हुए। विश्व के पहले ऐसे सिख हैं जिन्हें स्पेशल बच्चों के लिए गेम्स में तीसरी बार आमंत्रित किया गया है। मौके पर सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, बलजीत सिंह संसोआ, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह एवं अवतार सिंह के परिजन मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें