ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसिख कौम ने सदा देश के लिए बलिदान दिया : रघुवर

सिख कौम ने सदा देश के लिए बलिदान दिया : रघुवर

जमशेदपुर प्रमुख संवाददाता निक्कियां जिंदां, वड्डा साका”...इन लफ्जों को सुनते ही सिख संगत दशमेश...

सिख कौम ने सदा देश के लिए बलिदान दिया  : रघुवर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 28 Jan 2022 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

निक्कियां जिंदां, वड्डा साका”...इन लफ्जों को सुनते ही सिख संगत दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करती है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर सिखों को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को घोषित वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आज किताडीह स्तिथ गौरी भवन मैदान में कार्यक्रम संयोजक धर्म सिंह वालिया एवं सह संयोजक नवजोत सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी झारखंड गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्य्क्ष गुंजन यादव, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा एवं पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार उपस्तिथ हुए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किताडीह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और साहिबजादों की याद में आयोजित अरदास में समिल्लित हुए। गुरुद्वारा कमिटी द्वारा प्रधान जगजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में रघुवर दास का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगत को झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंदर सिंह एवं अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन घाघीडीह मंडल अध्य्क्ष संदीप शर्मा बॉबी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संयोजक कुलवंत सिंह बंटी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कीताडीह गुरूद्वरा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चैयरमैन गुरमेल सिंह, उपाध्यक्ष रतन सिंह, हरविंदर सिंह बिल्ला, गुरदीप सिंह सोढ़ी, परमजीत सिंह काले, परमजीत सिंह, ओंकार सिंह, हरदेव सिंह ,हरदयाल सिंह, नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह, दिलजीत सिंह, हरजीत सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप शर्मा बॉबी, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा, सतबीर सिंह सोमू, रॉकी सिंह, चंचल भाटिया, सुरिंदर सिंह शिंदे, तेजिंदर सिंह जॉली, नवजोत सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू का अहम योगदान रहा।

जरूरतमंदों के बीच बाटा गया कंबल

कार्यक्रम के दूसरे पहर में गौरी भवन मैदान में पोस्टकार्ड अभियान के तहत उपस्थित लोगों ने पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर कर नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 200 जरूरतमंदों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों कंबल का वितरण किया गया। संगत को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने सिखों की कौम को राष्ट्रनिर्माता के नाम से संबोधित करते हुए वीर साहिबजादों के साहस के बारे बताया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें