झारखंड आंदोलनकारी श्यामापद महतो की मूर्ति का अनावरण
बोड़ाम प्रखंड के दुन्दु गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी श्यामापद महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक मंगंल कालिंदी ने उनकी मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का निर्माण विधायक ने निजी खर्च से किया। कार्यक्रम...

बोड़ाम प्रखंड के दुन्दु गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी श्यामापद महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का शुक्रवार को विधायक मगंल कालिंदी ने अनावरण किया। बोड़ाम प्रखंड के चिरुडीह मोड़ में स्थापित मूर्ति का निर्माण विधायक ने निजी खर्च से कराया है। इसके पहले पुरोहित द्वारा पूजा की गई एवं कार्यक्रम के बाद सैकड़ों लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। झामुमो बोड़ाम प्रखंड कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो, कांग्रेस व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों द्वारा मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में पार्षद गीतांजलि महतो, विधायक प्रतिनिधि माणिक महतो व चंद्रशेखर टुडू, झामुमो नेता लालटू महतो, घनश्याम महतो, सुभाष कर्मकार, दीपंकर महतो, अश्विनी महतो, छुटुलाल हांसदा, काजल सिंह, रामु कुंभकार, कृष्णपद महतो, उज्ज्वल दास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।