Jamshedpur News: टेल्को राम मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के राम मंदिर समिति द्वारा 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर परिसर को रंगीन विद्युत सज्जा से सजाया गया है। शाम 7 बजे लोकगायक दुलरुआ सोनू सिंह भजन प्रस्तुत करेंगे, जबकि अतिथि भोजपुरी लोकगायक रानू भारती भी मंच पर होंगे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। राम मंदिर समिति, टेल्को 4 सितंबर को मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएगी। परिसर को रंगीन विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। ज्ञानमंडप सभागार में शाम 7 बजे लोकगायक दुलरुआ सोनू सिंह एंड टीम भगवान श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत करेंगे। अतिथि कलाकार भोजपुरी लोकगायक रानू भारती (छपरा, बिहार) भोजपुरी भजन गाएंगे। कार्यक्रम में वीर बजरंगबली, कृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण और भगवान शिव की झांकियां भी निकाली जाएंगी। आयोजन महामंत्री चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में हो रहा है। तैयारियों में कृष्ण कुमार मिश्रा, बबन पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, कामेश्वर सिंह, सुरेश दूबे, विजय कुमार सिंह, मनंजय पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, अभय पांडेय, दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य जुड़े हैं।


