Jamshedpur News: गोलमुरी में एक लाख रंगदारी नहीं देने पर हवाई फायरिंग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: सब्जी विक्रेता ने खालसा बस्ती के युवक पर लगाया आरोप गोली चलने से बाजार

Jamshedpur News: गोलमुरी में एक लाख रंगदारी नहीं देने पर हवाई फायरिंग

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी बाजार में शनिवार शाम रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई, जबकि फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित सब्जी विक्रेता मथुरा पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार शाम एक युवक उनकी दुकान पर आया था। उसने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से उनकी बात कराई। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उनसे एक लाख की रंगदारी की मांग की। मथुरा ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

मथुरा के अनुसार, रंगदारी की मांग ठुकराने के अगले ही दिन शनिवार शाम बाइक पर सवार दो युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान के सामने हवाई फायरिंग कर उन्हें धमकाया और फरार हो गए। अचानक फायरिंग से बाजार में मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद नहीं हो सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। मथुरा पोद्दार ने आरोप लगाया कि फायरिंग करने वालों में एक युवक करण सिंह है, जो खालसा बस्ती का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि करण सिंह पहले भी अपनी पत्नी पर फायरिंग करने के आरोप में जेल जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।