उलीडीह के खड़िया बस्ती फायरिंग में घायल युवक की मौत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

उलीडीह ओपी क्षेत्र की खड़िया बस्ती में गोलीबारी में देवदास गौड़ की मौत हो गई। जांच में पता चला कि उसके साथी देवाशीष पोद्दार ने विवाद के दौरान गोली चलाई थी। घटना के समय सभी लोग शराब के नशे में थे। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

उलीडीह के खड़िया बस्ती फायरिंग में घायल युवक की मौत

उलीडीह ओपी क्षेत्र की खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में सरायकेला-खरसावां के राजनगर निवासी देवदास गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली उसकी गर्दन में लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी विवाद के दौरान उसके साथी देवाशीष पोद्दार ने गोली चलाई थी। घटना के समय सभी लोग शराब के नशे में थे। पुलिस ने देवाशीष पोद्दार, नीरज प्रधान और एएसआई पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल से खून के निशान, चार ग्लास और देसी कट्टा बरामद हुआ है। मृतक आदित्यपुर की एक कंपनी में कार्यरत था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।