ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपाकिस्तान से युद्ध लड़ने वाले शिवजी का निधन

पाकिस्तान से युद्ध लड़ने वाले शिवजी का निधन

भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिक हवलदार शिवजी सिंह (80) का मेडिका अस्पताल में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने 1962 और 1971 के युद्ध के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत...

पाकिस्तान से युद्ध लड़ने वाले शिवजी का निधन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Nov 2019 02:12 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिक हवलदार शिवजी सिंह (80) का मेडिका अस्पताल में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने 1962 और 1971 के युद्ध के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। वे लगभग दो वर्षों से बीमार थे। इसकी जानकारी पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हवलदार शिवजी सिंह बर्मामाइंस के प्रेमनगर में रहते थे। अपने पीछे वे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र अब भी थल सेना में कार्यरत हैं। उनके बेटों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलने पर रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना में कार्यरत बेटे के आने के उपरांत उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें