ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्रभु यीशु की तरह ही बांटें प्रेम : बिशप

प्रभु यीशु की तरह ही बांटें प्रेम : बिशप

प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे।...

प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे।...
1/ 2प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे।...
प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे।...
2/ 2प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे।...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Jul 2019 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रभु यीशु पर कई अत्याचार किये गये, पर उन्होंने कभी भी अपने ऊपर किये गये अत्याचारों को गलत मनोभावना के रूप में विकसित नहीं होने दिया। वे हमेशा अत्याचारों को सहते हुए भी मानव जाति के भलाई में लगे रहे। इसी प्रकार हमें भी परेशानियों और दूसरे द्वारा किये गये बुरे बर्तावों पर ध्यान न देते हुए दूसरों की भलाई में लगे रहना चाहिए। यह बातें जमशेदपुर धर्मांत के नये बिशप मोस्ट रेवरन फादर टेलिसफोर बिलुंग ने रविवार को गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ चर्च में कहीं।

इससे पूर्व रविवार को नये बिशप फादर टेलिसफोर का सेंट जोसेफ चर्च में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जमशेदपुर धर्मांत के 12 भूमिका पत्र लोग मौजूद थे। सर्वप्रथम नए बिशप की आरती उतारी गई। मौके पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद वेटिकन सिटी से आये आदेश पत्र को सार्वजनिक रूप से पढ़ा गया।

मनाया गया पवित्र हृदय दिवस

इस दौरान सेंट जोसेफ चर्च में प्रभु यीशु की याद में पवित्र हृदय दिवस मनाया गया। बिशप टेलिस्फोर बिलुंग ने कहा कि तन की पवित्रता से ज्यादा जरूरी मन की पवित्रता होती है। प्रभु यीशु ने हमेशा दूसरों की भलाई में ही परमात्मा को खोजा। इसी प्रकार हमें भी प्रभु यीशु के मार्ग पर चलते हुए अपने अंदर अच्छे विचार लाने चाहिए। उन्होंने जमशेदपुर धर्मांत के भूमिका पत्र प्राप्त पदाधिकारियों व पादरियों से अपील की कि वे प्रभु का संदेश जनजन तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। इसके बाद बिशप ने प्रभु का संदेश पढ़ते हुए प्रभु यीशु का बलिदान चढ़ाया। मौके पर जमशेदपुर धर्मांत के एडमिनिस्ट्रेटर फादर ऑगस्टीन, फादर डेविड विंसेंट, फादर एडविन समेत तमाम गिरिजाघरों के पादरी व मसीही समुदाय के लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें