ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशंभुनाथ सिंह क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बने

शंभुनाथ सिंह क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बने

झारखंड क्षत्रिय संघ की आमसभा में बुधवार को सर्वसम्मति से शंभुनाथ सिंह अध्यक्ष चुने गए। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में नंदकुमार सिंह महासचिव और निरंजन सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाची पदाधिकारी...

शंभुनाथ सिंह क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 24 Aug 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड क्षत्रिय संघ की आमसभा में बुधवार को सर्वसम्मति से शंभुनाथ सिंह अध्यक्ष चुने गए। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में नंदकुमार सिंह महासचिव और निरंजन सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता आरके सिंह ने 13 अगस्त की आमसभा में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया। चुनाव समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने संचालन किया। चुनाव संचालन समिति सदस्य राजेंद्र सिंह, अविनाश सिंह राजा, बिमल सिंह, शिवजी सिंह गुड्डू, संजय सिंह लड्डू मंचस्थ थे। साकची इकाई अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष के लिए शंभुनाथ सिंह के प्रस्तावित नाम को सदन ने मंजूर किया। कदमा इकाई अध्य्क्ष अजय सिन्हा द्वारा महासचिव के लिए नंदकुमार सिंह और बिष्टूपुर शाखा अध्यक्ष बीबी सिंह द्वारा कोषाध्यक्ष के लिए निरंजन सिंह के प्रस्तावित नाम को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें