ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशादी का झांसा देकर यौन शोषण, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गिरफ्तार

रांग नंबर लगने के बाद बर्मामाइंस कंचन नगर की रहने वाली युवती को जुगसलाई गौरी शंकर रोड के रहने वाले मो. शाहरूख से प्रेम हो...

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 15 Sep 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रासर- अपराधछह माह से कर रहा था यौन शोषणजुगसलाई का रहने वाला है आरोपीजमशेदपुर । संवाददातागलत नंबर लगने के बाद बर्मामाइंस कंचन नगर की रहने वाली युवती को जुगसलाई गौरी शंकर रोड के रहने वाले मो. शाहरूख से प्रेम हो गया। शाहरूख ने शादी करने का झांसा देकर उसका छह माह तक यौन शोषण किया, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है, तब उसके खिलाफ बर्मामाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कंचन नगर में ही करता था दुष्कर्म : युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ कंचन नगर में दीपक नेपाल के घर में ले जाकर दुष्कर्म करता था। अंतिम बार उसने 6 सितंबर को दुष्कर्म किया था। मारपीट भी करता था आरोपी : इधर पिछले दो माह से युवती शादी करने का दबाव बना रही थी, तब आरोपी युवती के साथ मारपीट भी करता था। इससे वह काफी परेशान रहा करती थी। परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी दी, तब जाकर मामला बर्मामाइंस थाने तक पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें