आतिशबाजी के साथ मां पहाड़ी को दी गई भव्य विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

लोको रीक्रिएशन क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय पहाड़ी पूजा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता की विदाई के लिए भव्य जुलूस निकाला। जुलूस लोको कॉलोनी से शुरू होकर गोलपहाड़ी पहुंचा, जहां माता को उनके मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान झांकियां और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

आतिशबाजी के साथ मां पहाड़ी को दी गई भव्य विदाई

लोको रीक्रिएशन क्लब की ओर से सात दिवसीय पहाड़ी पूजा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। इससे पूर्व पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना हुई। अंतिम दिन माता को विदाई देने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भव्य विदाई जुलूस निकाला गया। लोकोवासी मां पहाड़ी को विदाई देने लोको से गोलपहाड़ी तक गए। विदाई जुलूस शाम सात बजे लोको कॉलोनी मुख्य पूजा मंडप से शुरू हुआ। यह जुलूस लोको के विभिन्न रास्तों से होते हुए देर रात गोलपहाड़ी पहुंचा। वहां माता को उनके निवास स्थान (मंदिर) में स्थापित किया गया।इस दौरान झांकियां निकाली गईं। ये झांकियां पौराणिक कथाओं पर आधारित थीं। मुख्य आकर्षण का केंद्र रामायण और महाभारत के मुख्य पात्र थे।

5 से 6 वाहनों में विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गईं। महिलाओं ने सिर पर कलश उठाया। माता पहाड़ी को पूरे कॉलोनी का भ्रमण कराया गया। इसके बाद गोलपहाड़ी पहुंचकर पहाड़ी माता को उनके निवास स्थान मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आंध्र प्रदेश से आए कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के पटाखों से लोगों का मनोरंजन किया। ढाई से 3 घंटे तक आतिशबाजी होती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।