आजादनगर थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा
आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमशेदपुर अदालत में मामला दर्ज किया गया है। उन पर समाजसेवी मजहर खान के साथ मारपीट और पैसे छीनने के आरोप हैं। इसके अलावा गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी किया गया है। अधिवक्ता ने इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य होने का दावा किया है।

आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जमशेदपुर की अदालत में एक मामला दायर किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उनके द्वारा समाजसेवी मजहर खान के साथ थाना परिसर में मारपीट की गई और उनसे पैसे छीन लिए गए। इसके अलावा गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता जाहिद खान ने बताया कि उनके मुवक्किल के साथ बिना किसी ठोस कारण के थाना में दुर्व्यवहार किया गया।
इस संबंध में उनके पास कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। अधिवक्ता के अनुसार, थाना प्रभारी पर यह भी आरोप है कि वे अपने निजी लाभ के लिए स्थानीय लोगों का दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास आरोपियों को बाजार ले जाकर उनसे जबरन सामान की खरीददारी कराने का सीसीटीवी फुटेज भी है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


