Jamshedpur News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार उत्तम कालिंदी को टक्कर मार दी। उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाइवा चालक घटना के बाद फरार हो गया, और पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।
तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार उत्तम कालिंदी को टक्कर मार दी। हादसे में मानगो कुंवर बस्ती निवासी उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तम बारीडीह स्थित एक गैरेज में मिस्त्री का काम करते हैं। गुरुवार को काम पर जाने से पहले वह छायानगर स्थित अपनी मामी के घर गए थे। वहां से बाइक से बारीडीह लौटने के दौरान बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सीतारामडेरा पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


