ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदहेज हत्या में नीलम को भेजा जेल

दहेज हत्या में नीलम को भेजा जेल

दहेज हत्या के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने गायत्रीनगर की रहने वाली नीलम देवी को बुधवार को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया...

दहेज हत्या में नीलम को भेजा जेल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 04 Jan 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

दहेज हत्या के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने गायत्रीनगर की रहने वाली नीलम देवी को बुधवार को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेणु देवी की जलाकर हत्या की गयी थी। मामले में नीलमनी के अलावा मृतका का पति सुधीर ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया था। सुधीर की मौत 29 अक्तूबर 2010 को हो गयी है। मामले में एडीजे वन आरपी रवि की अदालत ने 4 फरवरी 2006 को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ 304 बी में सात साल की सजा और 498 में एक साल की सजा सुनायी थी। सजा के विरूद्ध नीलमनी देवी हाई कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट में जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने नीलमनी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकला था। इसके बाद बर्मामाइंस पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मृतका रेणु देवी की शादी 11 अप्रैल 1997 में सुधीर ठाकुर के साथ हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें