वरिष्ठ नागरिकों ने तिलक होली खेल पानी बचाने का दिया संदेश
वरिष्ठ नागरिकों ने कदमा-सोनारी लिंक रोड गोलचक्कर पर होली मनाई। इस अवसर पर पानी बचाने का संदेश दिया गया और सभी ने एक दूसरे के जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और भाईचारे की कामना की। कई सदस्यों ने इस समारोह में भाग लिया।
वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप सदस्यों ने कदमा-सोनारी लिंक रोड गोलचक्कर पर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। मौके पर तिलक लगाकर जहां एक तरफ पानी बचाने का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर सभी ने एक दूसरे के जीवन में सुख-समृद्धि, स्वस्थ्य रहने एवं नयी चेतना के संचार के साथ आपसी प्रेम, भाईचारगी और सद्भाव कायम रहे कामना की।मौके पर एसएन मित्रा, श्रीकांत देव, एलएस दास, गुलशन सहगल, भरत भूमिज, अनिल राय, संजय सिन्हा, लोखी महतो, एसएस दास, बुल्लू राम, जीसी दास, एसके शर्मा, शंभू, एचडी ठाकुर, आरएन सिंह, दिलीप वर्मा, नरेश कुमार, धीरेन्द गोराय, बबलू, गोपाल सिंह, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, दिनेश सिंह, अशोक कुमार, शंकर लाल एवं संजय सिंह, बीरेन लोधी के साथ कई और सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


