ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनाबालिग लड़की से छेड़खानी

नाबालिग लड़की से छेड़खानी

बागबेड़ा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस के संजीव साव ने गुरुवार की सुबह छेड़खानी की। घटना के समय सुबह आठ बजे नाबालिक लड़की अपने घर के पड़ोस में ही दुकान से सामान खरीदने गई थी। इसी बीच ही...

नाबालिग लड़की से छेड़खानी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 07 Sep 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बागबेड़ा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस के संजीव साव ने गुरुवार की सुबह छेड़खानी की। घटना के समय सुबह आठ बजे नाबालिक लड़की अपने घर के पड़ोस में ही दुकान से सामान खरीदने गई थी। इसी बीच ही संजीव साव ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया था और छेड़खानी करने लगा। इस बीच किसी तरह से नाबालिग वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद जब मामला बागबेड़ा थाने पहुंचा, तब पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि संजीव साव पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। बागबेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें