Jamshedpur News: गार्डों का वेतन हड़पने के मामले में सुपरवाइजर पर केस
Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्डों को वेतन न देने और राशि में गड़बड़ी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सुपरवाइजर अशोक कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गार्डों की पूरी राशि नहीं दी और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्डों का वेतन नहीं देने और एजेंसी की राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एजेंसी संचालक विनोद कुमार के बयान पर कदमा थाना में सुपरवाइजर अशोक कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एजेंसी संचालक के अनुसार, पिछले करीब पांच महीने से अशोक सिंह के खिलाफ गार्डों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। जांच में आरोप है कि वह एजेंसी से गार्डों के वेतन की पूरी राशि प्राप्त करता था, लेकिन उन्हें पूरी रकम नहीं देता था।आरोप है कि अशोक सिंह गार्डों से अभद्र व्यवहार करता था और विरोध करने पर नौकरी से हटाने की धमकी देता था।
वह खुद को एजेंसी का पार्टनर बताता था, जिसके कारण गार्ड सीधे संचालक से शिकायत नहीं कर पाते थे। 28 जुलाई को अशोक सिंह को काम से हटा दिया गया। इसके बाद करीब 15 गार्डों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। एजेंसी की ओर से दिए गए करीब 10 हजार रुपये के एडवांस का हिसाब नहीं देने का भी आरोप है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


