Jamshedpur News: ओडिशा सरकार मृतक हरभजन सिंह के परिजनों की जमशेदपुर में तलाश, मुआवजा दिलाने का हो रहा प्रयास
Jamshedpur News: ओडिशा के संबलपुर के निवासी सरदार हरभजन सिंह का 2023 में निधन हो गया। उनके परिजनों का पता न चल पाने के कारण सरकार की मुआवजा राशि नहीं पहुंच पाई। संबलपुर जिला प्रशासन उनके परिवार की तलाश कर रहा है, जिससे मुआवजा राशि सौंपी जा सके। स्थानीय समाज से मदद की अपील की गई है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। निधन के बाद उनके परिजनों या निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण सरकार की निर्धारित मुआवजा राशि वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच सकी है। अब संबलपुर जिला प्रशासन उनके परिजनों की तलाश कर रहा है, ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि परिवार को सौंपी जा सके। जानकारी के अनुसार सरदार हरभजन सिंह पूर्व में जमशेदपुर निवासी थे। बताया गया है कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में जमशेदपुर में हुआ था। ऐसे में उनके परिवार या रिश्तेदारों के जमशेदपुर अथवा आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।
परिजनों की तलाश से संबंधित सूचना मानगो गुरुद्वारा साहिब के साबका प्रधान सरदार इन्दर सिंह इन्दर तक पहुंची है। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की अपील की है। किसी को हरभजन सिंह या उनके परिवार के बारे में जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 6299003622 पर संपर्क कर सूचना साझा करने की अपील की गई है।


