एसडीओ ने किया मील ऑन व्हील का शुभारंभ, घर तक पहुंचेगा खाना
जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम ने मंगलवार को मील ऑन व्हील की शुरुआत की। जमशेदपुर परिसदन से धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम ने मंगलवार को मील ऑन व्हील की शुरुआत की। जमशेदपुर परिसदन से धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाहरणालय परिसर से मंगलवार को धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने मील ऑन व्हील को रवाना किया। वाहन के माध्यम से जिले में नि: सहाय, दिव्यांग, निराश्रित लोगों के लिए भोजन उनके द्वार तक पहुंचाया गया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आकर शहरों में काम करने वाले दैनिक दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक जिनके घरों में चूल्हा नहीं है और संपूर्ण तालाबंदी के दौरान वह राज्य, शहर, जिला से बाहर नहीं जा सकते हैं, ऐसी विषम परिस्थिति में सभी को भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।
