Jamshedpur News: स्क्रैप चोरी का विरोध पड़ा भारी, चापड़ से हमला कर तीन हजार की लूट
Jamshedpur News: बर्मामाइंस में स्क्रैप चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी राजू जायसवाल पर चापड़ से हमला किया। पीड़ित ने संभवत: अपनी जान बचाई और हमलावरों ने उनसे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। घटना की लिखित शिकायत बर्मामाइंस थाना में दर्ज कराई गई है।

Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में स्टार टॉकीज के समीप गुरुवार देर रात स्क्रैप चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक कारोबारी पर चापड़ से हमला कर दिया। घटना में कारोबारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। हमलावर उनके पास से तीन हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। मामले की लिखित शिकायत बर्मामाइंस थाना में दर्ज कराई गई है। पीड़ित जुगसलाई निवासी राजू जायसवाल ने बताया कि उनका स्क्रैप का डिपो बर्मामाइंस में है। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह बिष्टूपुर से स्क्रैप लदा डंपर बर्मामाइंस की ओर भेज रहे थे और स्वयं कार से पीछे-पीछे चल रहे थे।
इस दौरान स्टार टॉकीज के पास उन्होंने देखा कि दो-तीन युवक डंपर पर चढ़कर स्क्रैप चोरी कर रहे हैं। राजू के अनुसार, उन्होंने वाहन रोककर युवकों का विरोध किया तो बदमाश उनसे उलझ पड़े। एक ने उनकी जेब से करीब तीन हजार रुपये निकाल लिए, जबकि दूसरे ने चापड़ से हमले का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई।


