ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमतदान करने जा रही महिलाओं को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

मतदान करने जा रही महिलाओं को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

धालभूमगढ़ पेट्रोल पम्प के पास रविवार सुबह मतदान करने बच्चे के साथ जा रही दो महिलाओं को स्कार्पियो ने रौंद डाला। दुर्घटना में सात वर्षीय सूरज मुर्मू की मौत हो गई। सूरज की मां हीरा मुनी मुर्मू (35) और...

मतदान करने जा रही महिलाओं को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 13 May 2019 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

धालभूमगढ़ पेट्रोल पम्प के पास रविवार सुबह मतदान करने बच्चे के साथ जा रही दो महिलाओं को स्कार्पियो ने रौंद डाला। दुर्घटना में सात वर्षीय सूरज मुर्मू की मौत हो गई। सूरज की मां हीरा मुनी मुर्मू (35) और एक अन्य आरती हांसदा (40) को गंभीर चोट लगी है। सभी घायल धालभूमगढ़ के नालदोहा में रहते हैं। आरती टीवीएस मोपेड के पीछे हीरा मुनी को बैठाकर जा रही थी। आगे हीरा मुनी का बेटा सूरज भी था। वे लोग वोट डालने के लिए चतरा गांव जा रहे थे। धालभूमगढ़ पेट्रोल पम्प के पास अचानक स्कार्पियो ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। बच्चे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाओं को इलाज के पहले स्थानीय अस्पताल फिर एमजीएम में लाया गया। दोनों की स्थिति गंभीर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें