Jamshedpur News: ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' में एआईडबल्यूसी प्रथम
Jamshedpur News: जमशेदपुर में तुलसी भवन संस्थान द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों से 103 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रसेनजित तिवारी और अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र - छात्राओं के लिये त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित। जिसमें नगर के 26 विद्यालयों से कुल 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डा. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय , उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा एवं सचिव डा. अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के पूर्व प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। तदुपरांत चुनिंदा छह दलों के बीच पांच राउण्ड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई । प्रतियोगिता का संचालन अरुणा भूषण शास्त्री एवं सूरज सिंह राजपूत ने किया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ए आई डब्ल्यू सी एकेडमी ऑफ़ एक्सीलेंस को प्राप्त हुआ।


