सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव
जमशेदपुर में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने बिष्टुपुर के एक होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया। ट्रस्टी कमलेश सिंह ने सावन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और शिव स्तुति से हुई।...
जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर के एक होटल में सावन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी कमलेश सिंह ने कहा कि सावन का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। वहीं, ट्रस्टी मीरा सिंह ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से धर्म और प्रकृति का एक साथ उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, शिव स्तुति और शक्ति की आराधना के साथ हुई। नीलम और श्रद्धा की टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि संगीता मिश्रा ने मधुर कजरी गायन से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप, मीरा सिंह, कमलेश सिंह, संगीता मिश्रा, जूली सिंह, शिल्पी सिंह, रंजीता जायसवाल, मंजू सिंह, मंजू पात्रा, मीरा तिवारी, रानी मंजरी, नीलम वर्मा, कविता सिंह, संध्या सिंह, श्रद्धा सिन्हा, रूबी रानी प्रधान, अनीता सिंह, सुमन मिश्रा और अनामिका मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




