सवर्ण महासंघ ने टाटा हॉस्पिटल हेड का अभिनंदन
जमशेदपुर: सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. डी. त्रिपाठी व वरिष्ठ सदस्यों ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के नए हेड मेडिकल सर्विसेस डॉ. संजय लाल

जमशेदपुर: सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. डी. त्रिपाठी व वरिष्ठ सदस्यों ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के नए हेड मेडिकल सर्विसेस डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ व उपवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। त्रिपाठी ने टाटा कंपनी की नैतिकता व सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. श्रीवास्तव की टीम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी। अभिभूत डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक का लक्ष्य सामाजिक सेवा और समर्पण है। कार्यक्रम में डॉ. जयंत का भी पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


