ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसत्या ठाकुर बनीं सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन

सत्या ठाकुर बनीं सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन

सत्या ठाकुर ने पूर्वी सिंहभूम जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। समिति की दो सदस्य भी मनोनीत की गई...

सत्या ठाकुर बनीं सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 26 Sep 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सत्या ठाकुर ने पूर्वी सिंहभूम जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। समिति की दो सदस्य भी मनोनीत की गई हैं। इनमें एक जमशेदपुर सदर की सीडीपीओ विभा सिन्हा और गोलमुरी सह जुगसलाई की सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद शामिल हैं। चेयरमैन का पद तत्कालीन सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पुष्पा रानी तिर्की की यौन शोषण प्रकरण में 16 जून 2021 को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तारी के बाद जून महीने से खाली चल रहा है। गिरफ्तारी के बाद तिर्की को पदमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद ही समाज कल्याण विभाग ने आदेश निकाला था कि जिन जिलों में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन का पद खाली है, वहां जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ही इसका प्रभारी बनाया जाए। इस चिट्ठी के आलोक में स्थानीय स्तर पर उपायुक्त ने भी इस आशय का पत्र निकाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें