ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसंसार में दुख की वजह मनुष्य में संतुष्टि नहीं : संतोष कृष्ण

संसार में दुख की वजह मनुष्य में संतुष्टि नहीं : संतोष कृष्ण

जुगसलाई चैक बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन वृन्दावन से आए पंडित संतोष कृष्ण त्रिपाठी ऋषि ने कहा कि ज्ञान, भक्ति...

संसार में दुख की वजह मनुष्य में संतुष्टि नहीं : संतोष कृष्ण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 15 Sep 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जुगसलाई चैक बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन वृन्दावन से आए पंडित संतोष कृष्ण त्रिपाठी ऋषि ने कहा कि ज्ञान, भक्ति और क्रिया से भगवत प्राप्ति होती हैं। संसार में दुख की मुख्य वजह यही है कि मनुष्य में संतुष्टि नहीं है।

उन्होंने कहा कि मानस के सभी प्रसंग और पात्र एक-दूसरे के पूरक हैं। राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कथा वाचक ने कहा कि ऐसे राजनेताओं से राम राज्य की कल्पना तब तक नहीं की जा सकती, जब तक उच्च पदों पर बैठे राजनेता सबसे उपेक्षित और उत्पीड़ित सबरी जैसी नारी को माता का दर्जा देकर गले नहीं लगाते।

ऋषि ने कहा कि श्रीरामचरित मानस ही ऐसा ग्रंथ हैं जो समाज को एकजुट रखने का कार्य करता है। राम ने सदा ही दूसरों के कल्याण को जीवन का ध्येय माना। मौके पर मुख्य यजमान पंडित श्रवण कुमार जोशी सहित गिरधारी लाल शर्मा, पंडित पवन शर्मा, गोपाल केड़िया, दीपक जोशी, पवन अग्रवाल, जगदीश गनेड़ीवाल व रतन जोशी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें