टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज का खर्च उठाने की व्यवस्था करेंगे सरयू राय

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खौलती चाय से गंभीर रूप से घायल युवती मेहंदी के इलाज में कोई धन की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन ने इलाज जारी रखने के लिए सहमति दी है। वह खुद इलाज का बकाया खर्च उठाएंगे और अस्पताल में युवती की स्थिति की जानकारी ली।

टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज का खर्च उठाने की व्यवस्था करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि खौलती चाय फेंकने की घटना में गंभीर रूप से घायल युवती मेहंदी के इलाज में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक मेहंदी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक उसका इलाज जारी रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरयू राय ने लिखा कि टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है और टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में बिल बकाया रहने पर भी इलाज जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज का बकाया खर्च वे अपने स्तर से वहन करेंगे।घटना

के दूसरे ही दिन उन्होंने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार को अस्पताल भेजकर घायल युवती की स्थिति और इलाज की जानकारी ली। सरयू राय के इस कदम की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।