ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाकची रामलीला मैदान में मारपीट

साकची रामलीला मैदान में मारपीट

साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास दो लड़कों के बीच आपस में मारपीट हो गई। घटना के बारे में सुनील का कहना है कि वह एक लड़की को छोड़ने के लिए कॉल सेंटर की तरफ जा रहा था। इसी बीच मो. सलीम और...

साकची रामलीला मैदान में मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 19 Jun 2018 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास दो लड़कों के बीच आपस में मारपीट हो गई। घटना के बारे में सुनील का कहना है कि वह एक लड़की को छोड़ने के लिए कॉल सेंटर की तरफ जा रहा था। इसी बीच मो. सलीम और अन्य लड़कों ने बाइक के सामने ब्रेक लगा दिया। इससे वह गिरने से बच गया। इसके बाद दोनों के बीच आपस में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग साकची थाने में पहुंचे थे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर मामले को शांत कराया। वहीं दोनों पक्ष का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें