ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : सर्वे टीम ने मानगो अक्षेस में की दस्तावेज की जांच

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : सर्वे टीम ने मानगो अक्षेस में की दस्तावेज की जांच

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर किए गए काम के सत्यापन के लिए शहर पहुंची टीम ने शुक्रवार को मानगो अक्षेस कार्यालय में दस्तावेज की जांच की तथा एप के माध्यम से अपलोड...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : सर्वे टीम ने मानगो अक्षेस में की दस्तावेज की जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 24 Feb 2018 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर किए गए काम के सत्यापन के लिए शहर पहुंची टीम ने शुक्रवार को मानगो अक्षेस कार्यालय में दस्तावेज की जांच की तथा एप के माध्यम से अपलोड किया।

यह टीम दो दिनों तक शहर में घूमकर स्वच्छता का आकलन करेगी और रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। इस टीम में कार्वी के जितेंद्र कुमार महतो, केंद्रीय नगर विकास विभाग के रोहित कुमार और अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी के अंजलि तिग्गा शामिल थे। टीम की मानें तो दो दिनों तक दस्तावेज की जांच कर एप से अपलोड किया जा रहा है। दस्तावेज के आधार पर जांच के लिए सर्वे टीम को ऑनलाइन लोकेशन भेजा जाएगा। सर्वे टीम संबंधित लोकेशन पर पहुंचकर हालात की फोटो खींचकर एप पर अपलोड करेगी। साथ ही उससे जुड़े प्रश्न बनाकर ऑनलाइन भेजेगी, जिसका जवाब सर्वे टीम आसपास के लोगों से लेगी।

जमशेदपुर अक्षेस में आज होगा फील्ड सर्वे : जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में शनिवार को दिल्ली की टीम फील्ड सर्वे करेगी। स्थलों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। लोगों से सवाल पूछे जाएंगे। अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से दिए गए जवाब और स्थिति में अंतर पाया गया तो नंबर कट जाएंगे।

इस तरह कटेंगे नंबर : घर-घर कचरा संग्रहण की जांच के लिए अधिक परिवारों ने नहीं में उत्तर दिया तो 14 अंक काट लिए जाएंगे। तीन दिनों में कचरे का एकत्रीकरण व ट्रांसफर बताए अनुसार नहीं हुआ तो 18 अंक काट लिए जाएंगे। हटाए गए कचरा स्टैंड की सूची में से 6 स्टैंड को चेक किया जाएगा। स्टैंड पर कचरा पाया गया तो 16 अंक कटेंगे। अक्षेस के बताए गए वाहनों में जीपीएस, ड्राइवरों को सम्मान पत्र और तय रूट की जांच के लिए 6 से अधिक वाहन व 2 से अधिक चालकों से पुष्टि की जाएगी।

शहरवासी निभाएं अपनी जिम्मेदारी : केंद्रीय टीम शहर में भ्रमण कर स्वच्छता की जांच करेगी। यदि स्वच्छता के लिए जमशेदपुर शहर का नाम देश में रोशन करना है तो शहरवासियों को जिम्मेदारी समझनी होगी। अपने घर, दुकान और होटल-ढाबे का कचरा खुले में न फेंकें। इसको डस्टबिन में फेंके या फिर घर-घर कचरा डस्टबिन में डाले। खुले में शौच न जाकर घर में बने शौचालय का उपयोग करें।

ऐसे होगी स्वच्छता की जांच : छह कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का सैंपल लेकर जांच होगी। दो से अधिक कर्मचारियों का उत्तर नहीं होने पर 9 अंक कट जाएंगे। गीला-सूखा कचरा के पृथक्करण की जांच के लिए करीब 10 परिवारों से पूछा जाएगा। तीन परिवारों ने नहीं होना बताया तो 16 अंक कट जाएंगे। दिन व रात में होने वाली सफाई की जानकारी के लिए 9 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जानकारी ली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें