Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSakchi Hosts Milansah Sawan Festival Celebrating Women s Empowerment

साकची में सैन्य मातृशक्ति ने मनाया सावन महोत्सव
संक्षेप: साकची में सैन्य मातृशक्ति द्वारा मिलन सह सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का संतुलन समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यक्रम में...
Sun, 20 July 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
सैन्य मातृशक्ति की ओर से साकची में मिलन सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का संतुलन ही वर्तमान समाज में सकारात्मक बदलाव की आधारशिला बन सकता है। कार्यक्रम में नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता और सावन क्वीन का चयन मुख्य आकर्षण रहे। संचालन संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रीना सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अर्चना शर्मा, अनुपम सिंह, स्वेता, पूनम, शर्मिला, सुनीता, सविंदर कौर, सावित्री समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




