ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसरायकेला में घायल मिले साकची के कपड़ा व्यापारी की मौत

सरायकेला में घायल मिले साकची के कपड़ा व्यापारी की मौत

पिछले दिनों सरायकेला में सड़क पर लहूलुहान मिले साकची के कपड़ा व्यापारी अमरजीत सिंह की शुक्रवार शाम इलाज के क्रम में मौत हो...

सरायकेला में घायल मिले साकची के कपड़ा व्यापारी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 01 Aug 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले दिनों सरायकेला में सड़क पर लहूलुहान मिले साकची के कपड़ा व्यापारी अमरजीत सिंह की शुक्रवार शाम इलाज के क्रम में मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे समेत कई गुरुद्वारों के प्रतिनिधि व सिख समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

अमरजीत सिंह शहर के प्रतिष्ठित सिख व्यापारी और एफसीआई के ट्रांसपोर्टर थे। उनकी साकची बाजार में गुरमीत क्लॉथ हाउस नाम से दुकान भी है। वे 16 जुलाई को सरायकेला जाने के लिए घर से निकले थे। पर घर नहीं लौटे। शक होने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो सरायकेला की सड़क पर लहूलुहान व बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में चाकुओं से गोदने के निशान मिले हैं। इधर, स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें 28 जुलाई को कोलकाता ले गए, पर वहां के डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शहर लौटकर उन्हें टाटा मोटर्स में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार शाम इलाज के क्रम में मौत हो गई।

रियल एस्टेट धंधे में किसी बिल्डर से चल रहा था विवाद

इधर, परिजनों ने शनिवार को हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की शिथिलता के खिलाफ रोष प्रकट किया है। परिजनों का कहना है कि 16 जुलाई को हुए मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी, पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के अनुसार अमरजीत ने कपड़ा व्यवसाय और एफसीआई ट्रांसपोर्टिंग के बाद हाल ही के दिनों में रियल एस्टेट का व्यापार भी शुरू किया था। मनीफीट में फ्लैट बनाने के बाद वे सीनी में जमीन देख रहे थे, जिसको लेकर सीनी के किसी बिल्डर के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था। इधर, सरदार मुखे ने कहा कि अगर अमरजीत सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें