ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदुखद : बच्चों की आंखों के सामने महिला ने लगा ली फांसी

दुखद : बच्चों की आंखों के सामने महिला ने लगा ली फांसी

बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार अंबिका ब्लॉक की रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति सिंह ने शनिवार को तनाव में आकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके दो बच्चे बगल के कमरे...

दुखद : बच्चों की आंखों के सामने महिला ने  लगा ली फांसी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 25 Mar 2019 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार अंबिका ब्लॉक की रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति सिंह ने शनिवार को तनाव में आकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके दो बच्चे बगल के कमरे में ही थे। चिल्लाने की आवाज आने पर दोनों बच्चे मां के कमरे में गए। तब उसे फांसी लगाते हुए देखा। इसके बाद हल्ला करके लोगों को बताया। प्रीति को फंदे से उतारकर फ्लैट के लोग टीएमएच में लेकर गए थे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति से अलग रहती थी प्रीति: प्रीति सिंह के बारे में फ्लैट के रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन सालों से अपने पति से अलग रह गयी थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा छठी क्लास में पढ़ता है और छोटा बेटा तीसरी का छात्र है। दोनों को वह साथ में ही रखती थी। पिता के खर्चे से चलता था परिवार: प्रीति के पिता रेलवे की नौकरी करते हैं। पति से अलग होने के बाद पिता ही रुपये भेजते थे, जिससे उसके परिवार का खर्चा चलता था। प्रीति का मायका हाजीपुर में है। मायका वालों को घटना की जानकारी बिरसानगर पुलिस ने दे दी है। वे लोग रविवार तक शहर पहुंच जाएंगे। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुबह 10.30 में भी किया था प्रयास: दोनों बच्चों ने पुलिस को बताया कि सुबह के 10.30 बजे भी उसने बच्चों के सामने आत्महत्या का प्रयास किया था। तब उसने बच्चों को समझाया था कि अगर वह नहीं भी रहेगी, तब भी उन्हकें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि, सुसाइडल नोट नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें