ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसब्बरवाल होंगे तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि

सब्बरवाल होंगे तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि

नमन के 23 मार्च के तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेना के रिटायर मेजुर जनरल प्रेम प्रकाश सब्बरवाल...

सब्बरवाल होंगे तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 22 Mar 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नमन के 23 मार्च के तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेना के रिटायर मेजुर जनरल प्रेम प्रकाश सब्बरवाल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जम्बू अखाड़ा भालूबासा, लकड़ी टाल भुइयांडीह, कालिंदी समाज भुइयांडीह, निर्मल नगर ह्यूमपाइप, जेके रेजीडेंसी साकची, बारीडीह, नमन कार्यालय साकची, बजरंग अखाड़ा सोनारी में बैठक की गई। इससे पहले संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा तिरंगा यात्रा में आपसी भाईचारा, एकता एवं अखंडता नजर आएगी। यात्रा का आरंभ एग्रिको से सुबह 9.55 बजे होगा, जो भालूबासा जंबो अखाड़ा, रामलीला मैदान, साकची बड़ा गोलचक्कर, बसंत सिनेमा, 9 नम्बर, कालीमाटी रोड, आरडी टाटा, गोलमुरी पुलिस लेन होते हुए पुन: एग्रिको मैदान में 12 बजे पहुंचेगा। वहां भोग का वितरण होगा। प्रेसवार्ता में नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले, वरुण कुमार, सिद्धानाथ सिंह, पीएन पांडेय, उपेंद्र साह उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें