Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRural Protest for Train Stops at Salgajudi West Cabin
सलगाझुड़ी में ट्रेन ठहराव की मांग पर आंदोलन की तैयारी

सलगाझुड़ी में ट्रेन ठहराव की मांग पर आंदोलन की तैयारी

संक्षेप:

ग्रामीण सलगाझुड़ी वेस्ट केबिन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 23 नवंबर को बामनगोड़ा में बैठक होगी, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि और समिति के सदस्य शामिल होंगे। चक्रधरपुर मंडल ने चार ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

Sat, 22 Nov 2025 06:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सलगाझुड़ी वेस्ट केबिन पर ट्रेनों का ठहराव के लिए ग्रामीण आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। एक तरफ 23 नवंबर को संयुक्त ग्राम समन्वय समिति ट्रेनों को फिर से ठहराव देने की मांग पर बामनगोड़ा में बैठक करने वाली है। दूसरी ओर, चक्रधरपुर मंडल से फिर तीन ट्रेनों का 23 से ही सलगाजुड़ी में ठहराव बंद करने का आदेश हो गया। इनमें टाटानगर से खड़गपुर और चाकुलिया की ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन के लिए बैठक में समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा समेत दो दर्जन से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूचना के अनुसार, बैठक में ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार ट्रेनों का ठहराव बंद होने से आम ग्रामीण, छात्र और मजदूर पहले से परेशान थे और अब तीन ट्रेनों के नहीं रूकने से आवागमन में दिक्कत होगी। मालूम हो कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार लोकल ट्रेनों का ठहराव सलगाझुड़ी वेस्ट केबिन पर बंद कर दिया है। इनमें झारग्राम-धनबाद और पुरुलिया मेमू ट्रेनों का ठहराव 16 नवंबर से बंद हुआ है, जबकि खड़गपुर और पुरुलिया- चाकुलिया की मेमू ट्रेनों का ठहराव पहले ही बंद हो चुका था। संयुक्त ग्राम समन्वय समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने रेलवे को पत्र भेजकर ट्रेनों को फिर से ठहराव देने का आग्रह करने के साथ आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन रेलवे ट्रेनों को सलगाझुड़ी में नहीं रोक रहा है।