ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमुंबई से लौटे स्वास्थ्यकर्मी को लेकर जुगसलाई सीएचसी में हंगामा

मुंबई से लौटे स्वास्थ्यकर्मी को लेकर जुगसलाई सीएचसी में हंगामा

जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार को मुंबई से लौटे एक परिवार को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। यह परिवार स्वास्थ्यकर्मी का है। ये लोग बिना जांच कराए घर में रह रहे...

मुंबई से लौटे स्वास्थ्यकर्मी को लेकर जुगसलाई सीएचसी में हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 17 Apr 2020 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर संवाददाता

जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार को मुंबई से लौटे एक परिवार को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। यह परिवार स्वास्थ्यकर्मी का है। ये लोग बिना जांच कराए घर में रह रहे थे।

सूचना के अनुसार, जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का एक परिवार मुंबई से इलाज कराने के बाद गुरुवार को करीब साढ़े 10 बजे एंबुलेंस से शहर पहुंचा। लोगों ने सिविल सर्जन व सर्विलांस विभाग को यह सूचना दी। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसपर एक-डेढ़ घंटे बाद जांच टीम पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे सभी की जांच के साथ सैंपल लिया गया। मुंबई से लौटे परिवार को होम क्वारेंटाइन का आदेश दिया गया, लेकिन टीम सैंपल साथ में नहीं ले गई। सैंपल शाम 6 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र कार्यालय में था। यह जानकारी मिलने पर परिसर में एक बार फिर हंगामा हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य जुगसलाई पहुंचे व सैंपल ले गए। लोगों का आरोप है कि सिविल सर्जन ने सर्विलांस पदाधिकारी को सूचना देने की जानकारी दी, लेकिन सर्विलांस अफसर ने ध्यान नहीं दिया। इससे सैंपल जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पड़ा था। एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने कहा कि उक्त परिवार को लेकर अब कॉलोनी में दहशत है, क्योंकि सभी कोरोना प्रभावित स्थान से आए हैं। करीब चार घंटे में सैंपल खराब होने एवं वायरस फैलने का भी खतरा है। विभाग अन्य परिवार की मानसिक स्थिति को नहीं समझ रहा है। सिविल सर्जन के अनुसार, रिपोर्ट नहीं आने तक सभी संदिग्ध को घर पर क्वारेंटाइन रहने का आदेश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें