Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRSS Organizes Service Camp for Chhath Vrat Participants in Jugsalai
आरएसएस की सेवा विभाग ने लगाया छठ सेवा शिविर

आरएसएस की सेवा विभाग ने लगाया छठ सेवा शिविर

संक्षेप:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जुगसलाई में छठव्रतियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का नेतृत्व रविंद्र नारायण ने किया। व्रतधारियों को आम का दातुन, गंगाजल, अगरबत्ती, गाय का दूध, खीर,...

Oct 29, 2025 08:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सेवा विभाग ने जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के सामने छठव्रतियों की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया। डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास द्वारा संचालित इस शिविर का नेतृत्व महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण ने किया। संतोष साहू ने बताया कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं के बीच आम का दातुन, गंगाजल, अगरबत्ती, गाय का कच्चा दूध, खीर, चना, चाय-बिस्कुट और भोग का वितरण किया गया। शिविर संचालन में महानगर कार्यवाह मृत्युंजय, नगर संघ चालक अवध किशोर बरनवाल, महानगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख माधव, महानगर संपर्क प्रमुख सुनील जोशी, पंकज गुप्ता और उमेश पांडेय समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।