यात्री की मोबाइल चोरी में एक गिरफ्तार
Mar 08, 2026 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में आरपीएफ जवान महेंद्र प्रसाद यादव ने एक यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में खैरुल शेख को पकड़ा। आरोपी ने ट्रेन से चोरी की थी और फुट ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद रेल थाने से जेल भेजा गया है।

जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवान ने यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में बीते रात पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी खैरुल शेख को फुट ओवर ब्रिज के पास से खदेड़कर पकड़ लिया। सुरक्षा जवान महेंद्र प्रसाद यादव ने मोबाइल के साथ आरोपी को टाटानगर रेल पुलिस को सौंपने के साथ ही केस भी दर्ज कराया है। आरोपी के अनुसार उसने एक ट्रेन से यात्री की मोबाइल चोरी की थी। शिकार की तलाश में भटकने के दौरान आरपीएफ जवान के हत्थे चढ़ गया। इधर पूछताछ के बाद आरोपी को रेल थाना से जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


