आदित्यपुर आरपीएफ ने वारंटी को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने मुस्लिम बस्ती से रेल संपत्ति चोरी के मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। एक अन्य आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया, जो कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। आरपीएफ ने पांच वारंटियों को रेलवे अदालत में पेश किया।

आदित्यपुर आरपीएफ ने वारंटी को भेजा जेल

जमशेदपुर। आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार आरोपी को मंगलवार दोपहर मुस्लिम बस्ती से दबोच लिया पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है जबकि एक अन्य मामले के आरोपी के घर पर आरपीएफ के जवानों ने मुस्लिम बस्ती के ही छोटू के घर पर इश्तिहार भी चिपका दिया क्योंकि सितंबर में आदित्यपुर के शेड से लोहा चोरी के मामले में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने मंगलवार को पांच वारंटी को पड़कर रेलवे अदालत में पेश किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।