स्टेशन के बाहर और नियमित पार्किंग करने से चार ऑटो चालक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर अनियमित पार्किंग के आरोप में चार ऑटो चालकों की गिरफ्तारी हुई। सभी को जुर्माना देकर रिहा किया गया। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतावनी दी है कि ऑटो गेट के सामने पार्क न करें और प्लेटफार्म पर न जाएं।

जमशेदपुर। टाटानगर केआरपीएफ जवानों ने स्टेशन गेट के बाहर अनियमित ढंग से वाहन पार्किंग करने आरोप में चार ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार सभी ऑटो चालक टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में जुर्माना देकर रिहा हो गए लेकिन सभी को आरपीएफ ने स्टेशन गेट के सामने ऑटो खड़ी नहीं करने ट्रेन आगमन के समय गेट से दूर रहने और यात्री की तलाश में प्लेटफार्म पर नहीं जाने की चेतावनी दी है। बताया जाता है कि पहले कई बार स्टेशन गेट पर अनियमित पार्किंग को लेकर यात्रियों ने रेलवे से शिकायत की थी इसके बाद से आरपीएफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें:आरपीएफ ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


