आरपीएफ ने चोरी, अवैध हॉकरी समेत अन्य केस में 33 को पकड़ा
Jan 22, 2026 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर और आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने अपराध नियंत्रण के तहत चार दिनों में 33 लोगों को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। इनमें रेल संपत्ति चोरी, अवैध हॉकर और ट्रेनों की महिला बोगी से सामान्य यात्री शामिल हैं। कई चालकों को भी पकड़ा गया है।

जमशेदपुर। टाटानगर और आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी के दौरान चार दिनों में 33 लोगों को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। इनमें रेल संपत्ति चोरी मामले के साथ आरोपियों के अलावा आधार दर्जन अवैध हॉकर भी शामिल है जबकि ट्रेनों की महिला बोगी से पुरुष और दिव्यांग कोच से कई सामान्य यात्री भी पकड़े गए। आरपीएफ ने स्टेशन के आउट गेट पर अभियान चलाकर बीच में ऑटो खड़े करने के आरोप में कई चालक को पकड़ कर रेलवे अदालत में पेश किया था, जो जुर्माना देकर रिहा हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


