तांबरम की दोनों ट्रेनें 22 दिन बदले मार्ग से करेंगी अप-डाउन
टाटानगर से सप्ताह में दो दिन चलने वाली शिलघट टाउन-तांबरम एक्सप्रेस का मार्ग 6 अप्रैल से 29 जून तक बदलेगा। तांबरम-तिनसुकिया एक्सप्रेस भी नए मार्ग पर चलने लगी है। इससे दुर्गापुर के यात्रियों को परेशानी होगी। अन्य ट्रेनों का मार्ग भी बदल रहा है, जिसमें आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस शामिल है।

टाटानगर से सप्ताह में दो दिन अप-डाउन करने वाली शिलघट टाउन-तांबरम एक्सप्रेस का मार्ग 6 अप्रैल से 29 जून तक 22 दिन बदलने वाला है, जबकि तांबरम-तिनसुकिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से बदले मार्ग पर चलने लगी है, जो 29 जून तक अप-डाउन में कायम रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से दोनों तांबरम एक्सप्रेस के मार्ग बदलने का पत्र जारी हुआ है। इससे ट्रेन पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर न जाकर सैंथिया एवं अंडाल होकर आसनसोल चलेगी। ट्रेन का मार्ग बदलने से दुर्गापुर के यात्रियों को दिक्कत होगी। इधर, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का भी मार्ग 3 अप्रैल से 12 मई के बीच 18 दिन बदलेगा।
इससे नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर से प्रयागराज व पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। जबकि, ट्रेन कानपुर से उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, भदोही, बनारस होकर डीडीयू चलती है। टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में बदले मार्ग पर चल रही है। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 4 अप्रैल को चांडिल के बाद बदलेगा। ट्रेन मुरी व गुंडा विहार होकर अप-डाउन करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


