शहर में जगह-जगह सेंधा और काला नमक के चट्टान की बिक्री
जमशेदपुर में सड़क किनारे नमक के चट्टान बेचे जा रहे हैं। बंजारा लोग सेंधा नमक 80 और काला नमक 100 रुपए प्रति किलो में बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये नमक पाकिस्तान के सिंध से लाए गए हैं। ग्राहक इन चट्टानों को देखने आते हैं, लेकिन खरीदारी कम हो रही है क्योंकि पिसा हुआ नमक पाउच में आसानी से उपलब्ध है।
जमशेदपुर शहर में आज-कल सड़क किनारे नमक के चट्टान की बिक्री हो रही है। बंजारा सरीखे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर इन नमक के चट्टानों को सजाकर ग्राहकों का इंतजार करते दिख रहे हैं। वे सेंधा नमक 80 और काला नमक 100 रुपए प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। उन्होंने इसका बैनर भी लगा रखा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के सिंध से उन्होंने ये चट्टान मंगवाए हैं। नमक के इन चट्टानों को देखने और भाव पूछने के लिए ग्राहक उनके पास पहुंचते जरूर हैं। हालांकि खरीदारी इक्का-दुक्का ग्राहक ही कर रहे हैं। इसकी मूल वजह यह है कि नमक के ढेलों की पिसाई करना सभी के बस की बात नहीं है।
वे पाउच में पिसा हुआ नमक मिलने और दर में कोई अंतर नहीं होने की वजह से खरीदारी कम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


