Jamshedpur News: काशीडीह में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, छह दिन बाद एफआईआर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: 16 जुलाई को साकची के काशीडीह बाराद्वारी इलाके में चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। मकान मालिक ब्रह्म नारायण राम गृह प्रवेश समारोह में गए थे। जब वह लौटे, तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Jamshedpur News: काशीडीह में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, छह दिन बाद एफआईआर

Jamshedpur News: साकची के काशीडीह बाराद्वारी क्वार्टर संख्या एल-4/63 में 16 जुलाई की दोपहर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब छह लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक चौधरी ब्रह्म नारायण राम गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने मानगो गए थे। रात में लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना उसी दिन पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन छह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। चौधरी ब्रह्म नारायण राम ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे वह परिवार के साथ मानगो स्थित कल्याण विहार कॉलोनी में गृह प्रवेश में शामिल होने गए थे।

रात करीब नौ बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर दूसरे कमरे का ताला भी टूटा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारी खुली थी। जांच में पता चला कि घर निर्माण के लिए रखे तीन लाख नकद और तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपनी बेटी से पूछा कि क्या वह घर आई थी, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। मकान मालिक का कहना है कि घर के बाहर और अंदर दोनों दरवाजों पर ताला लगा था। ऐसे में आशंका है कि चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर के भीतर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। करीब तीन घंटे के भीतर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने उसी दिन साकची थाना को घटना की सूचना दे दी थी, लेकिन प्राथमिकी छह दिन बाद दर्ज की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur News: काशीडीह में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, छह दिन बाद एफआईआर