हीरो के सर्विस सेंटर में चोरी, नकदी ले उड़े चोर
परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित हीरो टू-व्हीलर सर्विस सेंटर में रात को चोरों ने ताला तोड़कर 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मैनेजर तपन पाल ने बताया कि कर्मचारी 28 मार्च की शाम को घर चले गए थे। सुबह आने पर ताला टूटा मिला।
परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित हीरो टू-व्हीलर सर्विस सेंटर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल ने बताया कि 28 मार्च की शाम करीब 7 बजे सेंटर बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर की खिड़की खुली थी और ड्रॉर का ताला भी टूटा हुआ था।
जांच में काउंटर से नकदी गायब पाई गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर मास्क पहने नजर आए हैं, जो ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


