ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे स्टेशन जाने वाली सड़कें होंगी चौड़ी, पैसे देकर हटाए जाएंगे दुकानदार

रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़कें होंगी चौड़ी, पैसे देकर हटाए जाएंगे दुकानदार

सीकेपी मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक बीके साहू ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की सड़कें चौड़ी होगी। इसकी जद में आने वाली दुकानें हटाई...

रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़कें होंगी चौड़ी, पैसे देकर हटाए जाएंगे दुकानदार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 07 Mar 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीकेपी मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक बीके साहू ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की सड़कें चौड़ी होगी। इसकी जद में आने वाली दुकानें हटाई जाएंगी। हालांकि इसके एवज में दुकानदारों को हर्जाना मिलेगा। जिस तरह एयरपोर्ट तक जाने में सड़कें चौड़ी मिलती हैं वैसा ही रेलवे स्टेशन में भी होगा। इससे जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। जाम के कारण ट्रेन छूटने की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन और अन्य निकायों से बातचीत जारी है। यह बात उन्होंने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के दौरे में कहीं।

डेढ महीने में शुरू होगी सेकेंड इंट्री:

सेकेंड इंट्री गेट में अभी और दो महीने लगेंगे। एफओबी का काम चल रहा है। पुराने एफओबी को हटाया गया है। डेढ महीने में इंट्री शुरू हो जाएगी। उसका निरीक्षण भी किया गया है। कई जगहों में थर्ड लाइन के काम में विलंब होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दोषियों को दूसरे टेंडर में शामिल होने नहीं दिया जाए। जो समय दिया गया उसका उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गम्हरिया में 45 के बजाए मिली 130 किमी. की रफ्तार:

डीआरएम ने बताया कि शनिवार को वे 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली ट्रैक पर चक्रधरपुर से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। कम समय लगा। गम्हरिया में जहां ट्रैक पर सिर्फ 45 प्रति किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ी पार होती थी वहां 130 की रफ्तार से गाड़ी पार हुई। हावड़ा से टाटानगर के बीच पहले से ही 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्री ट्रेनें चल रही हैं। अगले 15 से 30 दिनों के अंदर टाटा से झारसुगुड़ा के बीच भी इतनी ही रफ्तार से ट्रेंने शुरू हो जाएंगी। टाटा से झारसुगुड़ा के बीच अप व डाउन लाइन की 530 किमी ट्रैक पर 130 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिल चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें