ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबोड़ाम में सड़क दुर्घटना दो बुजुर्ग हो गए घायल

बोड़ाम में सड़क दुर्घटना दो बुजुर्ग हो गए घायल

बोड़ाम में सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें शनिवार रात 10.30 बजे एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया। उनका नाम अनिल महतो और बादल महतो है। वे सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन से बचने...

बोड़ाम में सड़क दुर्घटना दो बुजुर्ग हो गए घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Apr 2019 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बोड़ाम में सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें शनिवार रात 10.30 बजे एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया। उनका नाम अनिल महतो और बादल महतो है। वे सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन से बचने में गाड़ी सहित गिर गए। सुरक्षाकर्मी घायल : कोलाबिरा में ड्यूटी के लिए जा रहा सुरक्षाकर्मी कृष्णा रंजन कुमार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद बाइक लेकर भागे युवक : सोनारी साईं मंदिर के निकट सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जिन्होंने ठोकर मारी वे लोग घायल युवकों की बाइक लेकर भी भाग गए। घायलों का नाम तारकेश्वर मंडल और अभिजीत चटर्जी है। तारकेश्वर को ज्यादा चोट लगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें