ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में बारिश से नदियां उफनाईं, घरों में घुसा पानी

कोल्हान में बारिश से नदियां उफनाईं, घरों में घुसा पानी

कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में मंगलवार से जारी बारिश से जहां नदियां एक बार उफान पर हैं, वहीं घरों में पानी भर गए। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी...

कोल्हान में बारिश से नदियां उफनाईं, घरों में घुसा पानी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 22 Sep 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में मंगलवार से जारी बारिश से जहां नदियां एक बार उफान पर हैं, वहीं घरों में पानी भर गए। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मंगलवार को लगातार और तेज बारिश हुई। जमशेदपुर की स्वर्णरेखा, खरकई नदी समेत चाईबासा, चकरधरपुर की नदियां उफना गईं। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल का उरमाल गांव जलमग्न हो गया। पहाड़ से निकले पानी से आधा दर्जन घर ध्वस्त हो गए। पानी की धार में बकरी, बतख और मुर्गियां बह गईं। कई परिवार बेघर हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें