ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में नदियां उफनाईं, पुल-पुलिया डूबे, कुछ घंटे तक परेशान रहे लोग

कोल्हान में नदियां उफनाईं, पुल-पुलिया डूबे, कुछ घंटे तक परेशान रहे लोग

कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे...

कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे...
1/ 2कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे...
कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे...
2/ 2कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 18 Aug 2019 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में शनिवार रात भर हुई बारिश से नदियां उफान पर रही। प्रमंडल के तीनों जिलों में बारिश का पानी भर गया है। रविवार को कुछ घंटे तक अफरातफरी मची रही। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में सबसे ज्यादा असर दिखा। अनुमंडल मुख्यालय चक्रधरपुर से अन्य प्रखंड का संपर्क कट गया। यहां एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के सरायकेला और आदित्यपुर में भी कई जगहों पर पानी भर गया है। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई। पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल में रविवार सुबह होते ही कई जगहों पर लोगों को खुद को पानी में फंसा हुआ पाया। मुख्यालय चक्रधरपुर समेत सोनुवा, कराईकेला के कई घरों में पानी घुस गया। संजय नदी का पानी बढ़ने से यह सड़कों पर भर गया। सोनुवा-गोईलकेरा मुख्य मार्ग के महुलडिहा गांव के पास पुल के ऊपर पानी बहने से गोईलकेरा से संपर्क कट गया। उपायुक्त अरवा राजकमल और एसपी इंद्रजीत महथा समेत अन्य अफसरों पर स्थिति का जायजा लिया। सूर्या एनएम स्कूल में छात्राओं को भी सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।। चक्रधरपुर समेत कई जगहों पर राहत शिविर बनाया गया था। सोनुवा समेत अन्य जगहों पर प्रभावितों के बीच चूड़ा और गुड़ बांटे गये। सरायकेला-खरसावां के सरायकेला और आदित्यपुर में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा गया।आदित्यपुर के कल्पनापुरी, अशोक विहार कॉलोनी, हरिओम नगर, नगर निगम के निचले क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई। सरायकेला शहर का भी यही हाल रहा।पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में कई जगहों पर पानी भर गया। आदर्शनगर, पीएनबी, पंचवटी रोड में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पानी भरने से मरीज बेहाल रहे। पानी कई वार्डों से भरने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अस्पताल के कर्मचारी पानी को निकालने में लगे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें